जन सहयोग बैंगलोर वाकाथोन-2010
युवाओं से लेकर बच्चे, बुजुर्गों में सामाजिक सरोकारों को तय करने और शिक्षा के प्रति दिलचस्पी पैदा करने तथा कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से जन सहयोग बैंगलोर वाकाथोन-2010 का आयोजन 2 मई को कान्तीरावा स्टेडियम में किया गया था,पांच किलोमीटर लंबी इस रैली को " वाक फोर लिटरेसी...मेक ए डिफरेंस " के स्लोगन के साथ उस रैली में बैंगलोर शहर के अलग अलग स्कूल- कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों के अलावा निजी कंपनियों के 2500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया,
कान्तीरावा स्टेडियम से निकलने वाली इस रैली को कन्न्ड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पूजा गांधी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस मौके पर जे एस एफ कार्यकर्ताओं के अलावा फैशन डिजाइनर संजय चैररिया, शम्मी चैररिया, प्रोफेसर एम आर होल्ला और गायक मोहम्मद फाएज़ जैसे जाने पहचाने लोग मौजूद थे, कस्तूरबा गांधी रोड से अनिल कुंबले सर्किल, विट्ठल माल्या रोड तथा कॉर्पोरशन सर्किल होते हुए कान्तीरावा स्टेडियम पहुंचने वाली इस पांच किमी लंबी रैली में शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया, रैली में भाग लेने के लिए लोग सूरज उगने के साथ ही स्टेडियम के द्वार पर दस्तक दे चुके थे, लोगों की सुरक्षा के लिए यहां पर व्यापक इंतजाम तथा पुलिस की कड़ी सुरक्षा प्रदान की गयी थी !
उधर रैली में लोगों की भारी भीड़ को देखकर खुश फैशन डिजाइनर संजय चैररिया ने कहा कि इस तरह की आयोजनों से लोगों में जन जागरुकता फैलाने में मदद मिलती है वहीं शम्मी चैररिया का मानना है कि इस तेज रफ्तार जिंदगी में मानवीय सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर काम करने के लिए एक बेहतर मंच मिल जाता है, इस तरह की कार्यकर्मां में युवाओं को आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए, रैली की सफलता से खुश जेएसएफ के इंजीनियर शाह फैसल, मनीष कुमार, मो़ फाएज, वसीम इकबाल,नवीन एस, सोनाली कुसुम, संजय नायक, उत्तम कुमार, अब्दुल मन्नान और अन्य सहयोगियों ने लोगों को धन्यवाद दिया, इस मौके पर इन लोगों ने आगे भी इस तरह की कार्यकर्मो से लोगों को जुड़ने की अपील की !
जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा आायोजित इस वाकाथोन को यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, न्यूलाइफ, एवीके इंस्टीट्यशंस, जनाग्रह, फास्ट्रो मिनरल वाटर, मारवाड़ी युवा मंच और चोपड़ा टी-शर्ट्स का भरपूर सहयोग मिला, इस मौके पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मो. मनसूर और अदिति को इस साल का जन सहयोग यूथ एचीवर्स अवार्ड दिया गया !
जन सहयोग के उद्देश्य से स्थापित यह जन सहयोग फाउंडेशन, जन सहयोग के बिना अपनी मंज़िल तक नहीं पहुँच सकता ! इसलिए वे लोगों से सहयोग की अपेक्षा भी रखते हैं! जन सहयोग फाउंडेशन इस नेक काम के लिए लोगों को जे एस एफ से जुड़ने की अपील करता है !
Really nice work dear....
ReplyDeleteAll the best... and be continue this..
Thanks,
Sandeep!!!